किसी भी समाज की दिशा निर्धारित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका शिक्षक निभाते हैं। शिक्षक केवल वह व्यक्ति नहीं है, जो किसी विषय को समझाये… शिक्षक के विचार और मार्गदर्शन कई पीढ़ियों को प्रभावित करते हैं। चाहे कोई व्यक्ति कितना भी सफल क्यों न बन जाए- उसकी यात्रा में कहीं न कहीं एक शिक्षक अवश्य होता है, जिसने उसकी सोच को आकार दिया होता है। समाज में शिक्षक का स्थान इसलिए सर्वोच्च माना जाता है, क्योंकि वह केवल आज की कक्षा में नहीं, बल्कि कल के लिए, एक बेहतरीन समाज के निर्माण में भी अपना योगदान देते हैं।
KKN Publication का “Teach & Inspire” Initiative इन्हीं शिक्षकों को एक ऐसा मंच देने का प्रयास है - जहाँ वे अपनी सोच, अपना विषय, अपना शोध या अपने अनुभवों को एक पुस्तक के रूप में दुनिया तक पहुँचा सकें। यह पहल किसी शिक्षक की जीवनी प्रकाशित करने के बारे में नहीं है। यह पहल इस बात पर केंद्रित है कि शिक्षक जिस भी विषय पर लिखना चाहें—चाहे वह शिक्षा हो, समाज हो, मूल्य हो, विज्ञान हो, भाषा हो, जीवन का कोई अनुभव हो - उसे पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने का अवसर मिले।
हमारा विश्वास है कि शिक्षण केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, यह सोचने की क्षमता विकसित करने की कला है। एक अच्छा शिक्षक बच्चों को केवल उत्तर नहीं देता, उन्हें प्रश्न पूछना सिखाता है और प्रश्न पूछने की क्षमता वही कौशल है जो आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ाता है। इसी सोच से “Teach & Inspire” की शुरुआत हुई।
इस पहल के दो प्रमुख उद्देश्य हैं। पहला, शिक्षकों को यह अवसर देना कि वे अपनी ज्ञान-यात्रा, अपने अनुभव या अपने विषय को एक पुस्तक के माध्यम से संरक्षित कर सकें और प्रकाशन की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ उन पर न पड़े और यही हमारे इस मंच की प्रमुख विशेषता है। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि शिक्षकों को एक पेशेवर, व्यवस्थित और सम्मानजनक प्रकाशन सहायता मिले, बिना किसी जटिल प्रक्रिया या अतिरिक्त शुल्क के बोझ के।
दूसरा उद्देश्य है छात्रों में सोचने, लिखने और स्वयं को अभिव्यक्त करने की आदत का विकास। हमने देखा है कि आज का छात्र डिजिटल माध्यमों से जुड़ा तो है, पर उनमें लिखने का कौशल धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। लेकिन जब छात्रों को अपने शिक्षक के साथ, एक ही पुस्तक में अपनी रचना जोड़ने का मौका मिलता है— एक कविता, एक लेख, एक कहानी, या एक अनुभव के रूप में—तो यह आदत उनके भीतर आत्मविश्वास जगाती है। वे सीखते हैं कि उनकी बात भी महत्वपूर्ण है, उनका लिखा हुआ शब्द भी असर करता है।
“Teach & Inspire” इसी कारण शिक्षक और छात्र—दोनों के लिए एक साझा मंच बनाता है। यह कल्पना ही इतनी सुंदर है कि, एक शिक्षक जिसे पढ़ा रहा है, वही छात्र उसकी लिखी हुई पुस्तक का हिस्सा बने— यह किसी भी समाज की शिक्षा, संस्कृति के लिए अत्यंत सार्थक कदम है।
इस पहल में शामिल होने के लिए शिक्षक या छात्र हमारे आधिकारिक वेबसाइट kknpublication.com के माध्यम से या सीधे WhatsApp नंबर 9934349999 पर अपने आपको नामांकित कर सकते हैं। हम उनके विषय, उनकी आवश्यकता और उनके उद्देश्य के अनुसार उनकी सामग्री तैयार करने में मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करेंगे।
“Teach & Inspire” का विश्वास सरल है— अच्छी शिक्षा वह है जो केवल किताबों में न रहे, बल्कि किताबों के माध्यम से अगली पीढ़ियों तक पहुँचे। एक शिक्षक का ज्ञान, कक्षा की सीमा में नहीं रुकना चाहिए। उनका ज्ञान, एक ऐसी पुस्तक का रूप ले, जो आज भी उपयोगी हो और कल भी प्रेरणा दे।
KKN पब्लिकेशन इस पहल के माध्यम से शिक्षा को केवल पढ़ने-पढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण का साधन बनाना चाहता है; क्योंकि जब एक शिक्षक लिखते हैं , तो केवल शब्द नहीं बनते— समाज की दिशा बनती है ।
