हर लेखक कहीं न कहीं से शुरुआत करता है और अक्सर यह शुरुआत कठिन होती है- डर, संकोच, संदेह और यह सोच कि “क्या मेरा लिखा हुआ सचमुच कोई पढ़ेगा?” इन्हीं चुनौतियों के कारण कई लोग, अपनी प्रतिभा को शब्दों में बदल ही नहीं पाते हैं।

KKN Publication का “Write & Learn” पहल, इसी सोच को बदलने का प्रयास है। यह मंच उन नए लेखकों के लिए बनाया गया है, जो अपनी लेखन-यात्रा की शुरुआत करना चाहते हैं; लेकिन जिन्हें यह समझ नहीं आता कि कैसे, कहाँ और किस तरह से लिखना आरंभ किया जाए या अपनी पहली पुस्तक प्रकाशित की जाए।

इस पहल का उद्देश्य सरल है—नए लेखकों को लिखने, सीखने और प्रकाशित होने का अवसर देना । यह अवसर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि, किसी भी लेखक की पहली पुस्तक उसके लिए केवल एक पुस्तक नहीं होती, बल्कि उसका आत्मविश्वास, उसका पहला कदम और उसके भीतर छिपी रचनात्मकता की पहली आवाज़ होती है ।

“Write & Learn” पहल के अंतर्गत कोई भी नया लेखक अपने विचार, अपनी कहानियाँ, कविताएँ, लेख, अनुभव या विषय-वस्तु जैसे उसके द्वारा लिखा गया है, उसी रूप में प्रस्तुत कर सकता है । हम इस सामग्री को मूल रूप में प्रकाशित करते हैं। इसका अर्थ है कि पुस्तक में वर्तनी, व्याकरण या संरचनात्मक त्रुटियाँ हो सकती हैं। इन्हें जानबूझकर नहीं सुधारा जाता— क्योंकि यह पहल “सीखने” और “यात्रा को स्वीकार करने” के भाव पर आधारित है। यह पुस्तक किसी पेशेवर स्तर के संपादन का दावा नहीं करती। इसका उद्देश्य है— नए लेखकों को उनका “पहला मंच” देना।

हम पाठकों से अनुरोध करते हैं कि इस पहल से प्रकाशित पुस्तकों को प्रेरणात्मक संग्रह के रूप में देखें, न कि पेशेवर गुणवत्ता वाले प्रकाशन के रूप में । यह पुस्तकों का वह संग्रह है जहाँ लेखन की यात्रा प्रारंभ होती है— पूर्णता से नहीं, बल्कि साहस से।

“Write & Learn” यह संदेश देता है कि यदि कोई लिखना चाहता है, तो उसे अवसर ज़रूर मिलना चाहिए, इसी भावना से हम एक मामूली पंजीकरण शुल्क लेकर, नए लेखकों की पुस्तकें प्रकाशित करते हैं—ताकि प्रक्रिया सुव्यवस्थित रहे और हर लेखक को अपना पहला मंच मिल सके। हमारा विश्वास है कि एक समाज तब आगे बढ़ता है जब उसमें अधिक लेखक, अधिक विचारक और अधिक सृजनशील लोग होते हैं। लेखन केवल शब्दों का संग्रह नहीं— यह विचारों का प्रसार है, दृष्टिकोणों की विविधता है और बौद्धिक विकास की नींव है; इसीलिए हम हर पाठक से आग्रह करते हैं कि इन नए लेखकों की पहली कोशिशों को सराहें, उनके प्रयासों को समर्थन दें,और यह समझें कि उनकी यात्रा अभी शुरू ही हुई है। 

 “Write & Learn” इस यात्रा का पहला पन्ना है- जहाँ हर नए लेखक को अपना नाम, अपनी आवाज़ और अपना स्थान मिलता है ।